Ayesha Singh Navratri Look: एक्ट्रेस आयशा सिंह (Ayesha Singh ) को सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में(Gum Hai Kisi Ke Pyaar Mein)' ने टीवी इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई है। इस शो के जरिए आयशा घर-घर में सई के नाम से मशहूर हुईं, लेकिन एक्ट्रेस काफी समय से किसी भी शो का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस फैंस से सोशल मीडिया (social media) पर कनेक्ट होती रहती हैं। आयशा सिंह कई बार अपनी फोटोज से फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। अब एक्ट्रेस का नवरात्रि लुक वायरल (Navratri look) हो रहा है। इन फोटोज में एक्ट्रेस की ट्रेडिशनल अवतार में बोल्डनेस का तड़का लगाया है।
गोल्डन गर्ल बनीं आयशा सिंह (Ayesha Singh)

दरअसल, आयशा सिंह ने नवरात्रि के तीसरे दिन पर फोटोशूट करवाया था, जिसकी फोटोज अब सामने आई हैं। इन फोटोज में आयशा सिंह गोल्डन गर्ल बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी है।
साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

आयशा सिंह ने इन फोटोज में पीले रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई है, लेकिन साड़ी को अलग ही स्टाइल में बांधा हुआ है। फोटोज में साड़ी काफी ऊपर नजर आ रही है, जिससे एक्ट्रेस का लुक काफी ज्यादा स्टनिंग लग है।
हैवी ज्वैलरी से आयशा ने लुक किया पूरा

आयशा सिंह ने इस फोटोशूट में हैवी मेकअप के साथ हवी ज्वैलरी भी कैरी की। फोटोज में वह गले में दो हार, माधापट्टी के साथ-साथ हैवी ईयररिंग और बालों की पीन्स में काफी सुंदर लग रही हैं। इस ज्वैलरी ने एक्ट्रेस के लुक काफी अच्छा बनाया है।
स्लीवलेस ब्लाउज पर अटकी सबकीं निगाहें

आयशा सिंह ने इन फोटोज में स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जो उनके लुक को बोल्डनेस की तरफ लेकर जाता है। आयशा सिंह फोटोज में अलग-अलग स्टाइल में बैठकर पोज दे रही हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस अलग-अलग स्टाइल से अपने आउटफिट में पोज देती दिख रही हैं।
किशोरी शहाणे ने किया कमेंट

आयशा सिंह की इस फोटोज पर उनकी को-एक्ट्रेस किशोरी शहाणे ने प्यार लुटाया है। किशोरी शहाणे ने इन फोटोज पर लिखा, 'लुकिंग लवली।' बता दें कि किशोरी और आयशा सीरियल 'गुम है किसी के प्यार' में साथ नजर आते थे। स्क्रीन पर दोनों की बनती नहीं थी, लेकिन असल जिंदगी में दोनों अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं।
फैंस को पसंद आया आयशा का लुक

बता दें कि आयशा सिंह का यह लुक फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हर किसी ने एक्ट्रेस की तारीफ की है। कई लोग तो आयशा की फोटोज में आग और दिल के इमोजी भेज एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार दिखा रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 24 , 2023, 02:32 AM