Festive Outfits: हम सभी हर त्योहार और फंक्शन ( Festival and Function) में जाने के लिए कई तरह से अपने लुक को स्टाइल करते हैं. फेस्टिव सीजन में वैसे भी एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट्स को लोग ज्यादा पहनना पसंद करते हैं.

बहरहाल, आप भी शोभिता धूलिपाला (Shobhita Dhulipala) के इन लुक्स को इस फेस्टिव सीजन में कैरी कर सकती हैं.

शोभिता धुलिपाला स्टार गर्ल शोभिता धुलिपाला अपने ट्रेडिशल आउटफिट स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और स्टाइलिश एथनिक आउटफिट्स में तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. फेस्टिव सीजन में आप उनकी आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

ब्लैक साड़ी में गोल्डन एंब्रायडरी लुक भी शोभिता पर खूब जच रहा है. गोल्ड कंगन के साथ चांद बालियां और स्लीक वेवी हेयर स्टाइल उनके लुक को कंपलीट कर रहा है. उनका न्यूड मेकअप लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है.

पेस्टल साड़ी में स्लीवलेस ब्लाउज लुक में शोभिता धुलिपाला बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. उनकी साड़ी के साथ प्लंजिंग नेकलाइन दी गई है. मिंट ग्रीन ईयररिंग्स उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं.

रॉयल ब्लू साड़ी में शोभिता का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है. उनकी साड़ी में गोल्ड प्रिंट्स दिए गए हैं. उनके स्टेटमेंट ईयररिंग्स और न्यूड मेकअप शेड बेहद लुक को गॉर्जियस सग रहा है.

पिंक साड़ी के साथ शोभिता धुलिपाला ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है. एथनिक लुक में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं. शोभिता ने आउटफिट से मैच करता मेकअप भी कैरी किया है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 23 , 2023, 02:20 AM