दुर्गा पूजा के लिए परफेक्ट हैं ये ट्रेडिशनल आउटफिट्स, हर लुक दिखेगा परफेक्ट

Sat, Oct 21 , 2023, 05:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Navratri Traditional Look: नवरात्रि के त्योहार से ही फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो जाती है. इस त्योहारी सीजन में जो लुक ट्रेडिशनल वियर से मिलता है, उसका कोई मुकाबला नहीं है. चूंकि नवरात्रि के आखिर में दुर्गा पूजा को त्योहार मनाया जाता है. इस स्पेशल डे पर आप स्टाइलिश ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी कर सकती हैं.


कृति सेनन आइवरी कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं. उनके साड़ी के पल्लू में गोल्डन एंब्रायडरी की गई है. एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप के साथ लाइट एक्सेसरी कैरी की है. उनका ये सिंपल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है.


शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर रेड कलर के शरारा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ हैवी एक्सेसरीज कैरी की हैं. स्लीक वेवी हेयरस्टाइल में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.


आलिया भटट् का साड़ी लुक बेहद एलिगेंट लग रहा है. व्हाइट गोल्ड साब्यसाची की साड़ी में आलिया का किसी ग्लैमर क्वीन से कम नहीं लग रही हैं. उनकी स्टेटमेंट ज्वेलकी भी लुक को कंपलीट कर रही है.


पिंक लहंगा एक्ट्रेस नेहा शर्मा पर खूब जच रहा है. उनके लहंगे पर गोल्डर जरी वर्क किया गया है. प्लंजिंग नेकलाइन के साथ क्रॉप्ड ब्लाउज में नेहा बला की खूबसूरत लग रही हैं. फेस्टिव सीजन के लिए ये आउटफिट आपके लिए परफेक्ट च्वाइस हो सकते हैं.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups