Kajol Durga Puja Look: 90 के दशक की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस (most popular actress) काजोल आज भी अपनी अदाकारी और ग्लैमरस लुक्स (glamorous looks) को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. काजोल (Kajol) उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिनका एक-एक लुक फैंस के लिए इंस्पिरेशन बनता है.

हाल ही में भी एक्ट्रेस के एक लुक ने इंटरनेट की दुनिया की सारी लाइमलाइट अपनी तरफ खींच ली है. काजोल (Kajol Video) बीती शाम पीली साड़ी (yellow saree) पहन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची में पहुंची थीं, जहां उनका लुक देख फैंस ने तारीफों की झड़ी लगा दी है.
काजोल ने लूटी लाइमलाइट

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol Instagram) हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि में मां दुर्गा के पंडाल में पूजा के लिए पहुंची थीं. दुर्गा पूजा के मौके पर एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी. लाल ब्लाउज के साथ पीली साड़ी, बालों का जूड़ा, हाथों में लाल चूड़ियां पहने काजोल बेहद ही खूबसूरत नजर आईं.

बीती शाम से ही काजोल (Kajol Movies) का दुर्गा पूजा वाला लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में काजोल पहले स्टेज पर चढ़ती दिख रही हैं, जहां वह खूब बतियाती नजर आ रही हैं. फिर एक्ट्रेस जाकर मां दुर्गा की मूर्ती के सामने बैठती दिखाई दे रही हैं, जहां पहले से ही कुछ महिलाएं मां की पूजा कर रही हैं.

काजोल की दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल होने के बाद नेटीजन्स ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तारीफों में पुल बांधने शुरू कर दिए हैं.
काजोल की फिल्में

एक्ट्रेस काजोल (Kajol Upcoming Films) हाल ही में फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 और वेब सीरीज द ट्रायल वेब सीरीज में दिखाई दी थीं. काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो एक्ट्रेस कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी कम, माई नेम इज खान जैसी फिल्मों में दिखाई दी थीं.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 21 , 2023, 12:41 PM