Style Tips: सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि इन क्रिकेटर्स की बेटियों से भी लें फैशन टिप्स

Fri, Oct 20 , 2023, 03:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 मुंबई. स्टाइल और ट्रेंड (style and trends) फॉलो करने के मामले में अक्सर बॉलीवुड की सुंदरियां (Bollywood beauties) सबसे आगे रहती हैं. उनके फैशन को देखकर दूसरे लोग भी इंस्पायर होते हैं और ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं. लेकिन इंडियन क्रिकेटर्स (Indian cricketers) की बेटियां भी ग्लैमर से मामले में किसी से कम नहीं हैं.


बॉलीवुड स्टार सोहा अली खान के पापा मंसूर अली खान पटौदी जाने-माने क्रिकेटर्स रहे हैं. सोहा और उनके भाई सैफ दोनों ही बी टाउन के सेलेब्स हैं. ट्रेडिशनल लुक में सोहा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके लहंगे के हैवी वर्क किया गया है.


भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया भी किसी फैशन आइकन से कम नहीं हैं. राबिया हॉट पिंक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी मैचिंग एक्सेसरीज लुक को कंपलीट कर रही हैं.


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली भी एथनिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने येलो लहंगा पहन रखा है, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है.


मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में किसी से कम नहीं हैं. लाइम येलो कलर के लहंगे में सारा तेंदुलकर बला की खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने मैचिंग एक्सेसरीज कैरी की हैं.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups