वन शोल्डर ड्रेस में नेहा मलिक ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, फैंस बोले- लाजवाब हो आप

Tue, Oct 17 , 2023, 03:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri industry) की पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा मलिक (Neha Malik) अक्सर सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का लगाती रहती हैं. दमदार एक्टिंग, खूबसूरती और स्टाइल(Strong acting, beauty and style)... नेहा मलिक का हर अंदाज फैंस को पसंद आता है. हालांकि, लुक जितना सुर्खियों में रहता है, एक्ट्रेस कमाई के मामले में भी भोजपुरी सिनेमा की दूसरी हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं.

इन दिनों दुबई में वेकेशन एन्जॉय कर रहीं नेहा मलिक ने हाल ही में लेटेस्ट फोटोशूट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसे देखने के बाद फैंस ने तारीफों के पुल बांध दिए हैं. प्रिंटेड वन शोल्डर आउटफिट में नेहा मलिक बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. हालांकि, लुक को क्लासी टच देने के लिए एक्ट्रेस ने जुल्फों को खुला ही रखा है.

इसके साथ ही  मिनिमल मेकअप, पिंक लिप शेड और वॉच के साथ लुक को कंप्लीट किया है. 32 साल की ये हसीना जितना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, अपनी फिटनेस को लेकर भी शुरुआत से सीरियस रही हैं. दुबई में हों या इंडिया... नेहा मलिक एक भी दिन जिम मिस नहीं करती हैं. 


भोजपुरी की ये हसीना विवादों से काफी दूर रही हैं. बता दें कि, बीते दिनों भी कॉन्सर्ट को लेकर नेहा मलिक दुबई पहुंची थीं. हालांकि, जल्द हैदराबाद में भी एक्ट्रेस का कॉन्सर्ट होने वाला है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन का आंकड़ा छूने वाली नेहा मलिक पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. बता दें कि, नेहा मलिक की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. 


लेटेस्ट फोटोशूट में नेहा मलिक की कातिलाना अदाओं और सिजलिंग अंदाज ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया है. हालांकि, ग्लैमर के मामले में नेहा मलिक हमेशा सबसे आगे रही हैं. सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए लुक शेयर करती हैं. कभी इंडियन, तो कभी वेस्टर्न...भोजपुरी हसीना नेहा मलिक की एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं. 


बता दें कि, नेहा मलिक को मनिंदर बुट्टर के सुपरहिट गाने 'सखियां' से खास पहचान हासिल हुई थी. हालांकि, एक्ट्रेस इन दिनों नए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन अबतक किसी भी फिल्म का ऐलान नहीं किया गया है. नेहा मलिक के फैंस को इंतजार है कि, जल्द वो भोजपुरी के किसी पॉपुलर स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दें. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups