डांडिया नाइट में कंगना रनौत ने लगाए चार चांद, सामने आई नवरात्रि सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें

Mon, Oct 16 , 2023, 08:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं. उनकी ये फिल्म 20 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. एक्ट्रेस कुछ समय से अपनी इस फिल्म के प्रोमोशन में जुटी हुई हैं.


खास मौके पर कंगना यलो-पिंक कलर के खूबसूरत से लहंगे में नजर आईं और महफिल में चार चांद लगाने का काम किया. कानों में वो खूबसूरत झुमके भी पहने नजर आईं, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था.


डांडिया नाइट में शिरकत करने के साथ-साथ कंगना ने आरती भी की. सामने आई तस्वीरों में कंगना हाथों में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं. बता दें, 15 अक्टूबर को फिल्म तेजस का पहला गाना 'जान दा' रिलीज हुआ है.


कंगना की इस फिल्म का उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में वो एक फाइटर पायलट के रोल में हैं. 8 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें वो धमाकेदार अंदाज में दिखी थीं.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups