Navratri Fashion 2023: इस नवरात्रि ट्राई करें लहंगा चोली का ये लेटेस्ट डिजाइन! गरबा नाइट में मचाए धूम 

Sat, Oct 14 , 2023, 12:46 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Outfits for Garba Night: नवरात्रि की शुरुआत कल (15 अक्टूबर) से होने वाली है. लोग मां दुर्गा के स्वागत और पूजा-आराधना के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं. देश भर में खूबसूरत दुर्गा पूजा (Goddess Durgaa) के लिए पंडाल सजाए जाते हैं. कई जगह गरबा और डांडिया नाइट्स का भी आयोजन किया जाता है. महिलाओं में डांडिया और गरबा (Garba and Dandiya) नाइट्स को लेकर काफी एक्सइटमेंट नजर आती है. वे इस स्पेशल नाइट के लिए खूब सजती-संवरती हैं. बेहतर लुक के लिए तरह-तरह के लेटेस्ट, स्टाइलिश ड्रेस जैसे चनिया चोली, अनारकली सूट आदि खरीदती हैं. गरबा नाइट के लिए आपने कोई आउटफिट नहीं लिया है तो आप यहां से क्लासी, ट्रेंडी और ट्रेडिशनल ड्रेसेज के आइडियाज ले सकती हैं. ये ऑनलाइन भी रीजनेबल प्राइस में मिल जाएंगे.


यदि आपको मिरर वर्क वाला लहंगा चोली पसंद है तो आप जाह्नवी कपूर के इस खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस पर नजर डालें. आप ऑनलाइन या मार्केट से इस तरह के रंग और मिरर वर्क वाला लहंगा खुद के लिए खरीद सकती हैं. लाइट रंग के इस लहंगे में जाह्नवी ने बड़े ईयररिंग, हाथों में चूड़ियां और बालों का लूज जूड़ा बना रखा है.


चनिया चोली पहनना गरबा और डांडिया नाइट में अधिकतर महिलाओं और लड़कियों की पहली पसंद होती है. ये नवरात्रि डांडिया नाइट में पहना जाने वाला एक पारंपरिक परिधान है. यह काफी आरामदायक होने के साथ ही कलरफुल और वाइब्रेंट भी होता है, जिसे रात में डांडिया के दौरान पहनना बेस्ट आइडिया हो सकता है. कॉटन फैब्रिक पर मिरर और थ्रेड वर्क किया चनिया चोली आप भी ऑनलाइन, मॉल या मार्केट से खरीद सकती हैं. इसे पहनकर आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा. आपको फ्लोरल प्रिंट वाले लहंगे पसंद हैं तो आप खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के इस लाइट, डार्क ब्लू और वाइट कलर कॉम्बिनेशन वाले लहंगे पर नजर डालें. इसका ब्लाउज स्लीवलेस और फ्रंट डीप नेक है. इसमें आप सिल्वर मेटल जूलरी पहन सकती हैं. शिफॉन या सिल्क फैब्रिक में फ्लोरल प्रिंट के लहंगे बेहद खूबसूरत और पहनने में कंफर्टेबल होते हैं.


गुलाबी रंग के इस स्टाइलिश लहंगे में एक्ट्रेस सारा अली खान बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. आप इस तरह का लहंगा खरीद सकती हैं. स्लीवलेस पहनना पसंद है तो चोली की ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट होगी. जरी और बीड वर्क किया ये लहंगा बेहद ही एलिगेंट है. स्लिम ट्रिम फिगर वाली लड़कियां ये स्टाइलिश लहंगा कैरी करके डांडिया डांस फ्लोर पर धूम मचा सकती हैं.
एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ये गुलाबी लहंगा चोली गरबा नाइट में पहनने के लिए परफेक्ट आइडिया हो सकता है. इस पर एम्ब्रॉयडरी और जरी वर्क किया है, जो इस लहंगे को अलग लुक दे रहा है. आप चाहें तो इस तरह का लहंगा कैरी कर सकती हैं. स्टोन जूलरी और खुले बाल से आप सकती हैं रॉयल लुक.


आप चाहें तो मल्टी कलर आउटफिट लहंगा, अनारकली टाइप लहंगा चोली भी ट्राई कर सकती हैं. ये कॉटन, सैटिन, सिल्क आदि फैब्रिक में आपको ऑनलाइन या किसी भी शॉपिंग मॉल में मिल जाएगा. आपके पास समय है तो पुरानी तीन-चार साड़ियों से इस तरह का लहंगा सिलवा सकती हैं. 


लाल कलर का सारा अली खान का ये सोबर और एलिगेंट लहंगा किसी भी फेस्टिवल में परफेक्ट लुक पाने के लिए बेस्ट है. कॉटन या सिल्क फैब्रिक पर थ्रेड और बारीक जरी वर्क किया ये लहंगा चोली बेहद ही खूबसूरत है. इस तरह का डिजाइन वाला लहंगा आपको मार्केट या फिर ऑनलाइन दिखे तो नवरात्रि पर डांडिया नाइट में स्पेशल दिखने के लिए जरूर खरीद लें. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups