Navratri 2023 Rangoli Design Idea: आजकल त्योहारों पर रंगोली (making Rangoli) बनाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. ऐसा माना जाता है कि पूजा-पाठ, पर्व-त्योहार (worship and festivals) पर रंगोली बनाना शुभ होता है. नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद धूम धाम से मनाया जाता है. इस वर्ष शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) की शुरुआत 15 अक्टूबर, दिन रविवार से हो रही है. इसका समापन दसवीं यानी 24 अक्टूबर को दशहरा के दिन होगा. लोग घर की साज-सजावट में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं. यदि आप भी इस वर्ष मां दुर्गा के स्वागत में अपने पूजा घर या ड्रॉइंग रूम (puja room or drawing room) को रंगोली बनाकर सजाना चाहते हैं तो यहां देखें लेटेस्ट रंगोली डिजाइन...

नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना की जाती है. ऐसे में आप घटस्थापना लिखा, कलश और मां दूर्गा की आंखें, त्रिशूल, दांडिया, श्रृंगार का सामान, पद चिन्ह आदि पान के पत्तों में बने रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. ये रंगोली डिजाइन इस त्योहार के लिए परफेक्ट है.

नौ दिनों को दर्शाने के लिए नौ रंगों के कपड़ों का इस्तेमाल किया गया है. त्रिकोण आकार में कपड़े, फूल और रंगोली कलर से बना ये नवरात्रि स्पेशल रंगोली बेहद ही खूबसूरत है. इसे घर पर आप कलश स्थापना के दिन पूजा स्थल पर बना सकते हैं. इसमें मां दुर्गा के रूप को भी उकेरा गया है, जो इसे बेहद भव्य बना रहा है. साथ ही इसे डेकोरेट करने के लिए चूड़ियों का भी इस्तेमाल किया गया है.

किसी भी पर्व-त्योहार पर फूल से घर को डेकोरेट करने से पूरा घर खूबसूरत तो लगता ही है, महक भी उठता है. ऐसे में आप रंगों से रंगोली नहीं बनाना चाहते हैं तो फूलों की ये भव्य लेकिन आसानी से बनने वाली ये रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकते हैं. इसमें आप गेंदे के फूल के साथ ही अपनी पसंदीदा कोई भी फूल ले सकते हैं.

आपके पास रंगोली कलर नहीं बचा या मार्केट जाना का समय नहीं तो आप सिर्फ दो रंग से भी खूबसूरत रंगोली डिजाइन कर सकते हैं. इस नवरातत्रि रंगोली डिजाइन में वाइट और मरून कलर का यूज किया गया है. यदि आपके पास नीला, पीला या फिर लाल, सफेद रंग है तो ये सेम डिजाइन इन दो रंगों से भी बनाकर अपने घर को शानदार लुक दे सकते हैं.

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा की जाती है. ऐसे में शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा जी के रूप को रंगोली पर उकेरना बेहतरीन आइडिया होगा. आपको भी ऐसे ही स्पेशल रंगोली डिजाइन की तलाश है तो इस डिजाइन पर डालें एक नजर. इस रंगोली में दुर्गा जी के रूप को डिजाइन किया गया है, जिसे आप माता की चौकी के पास बना सकते हैं. इस भव्य रंगोली डिजाइन में मुख्य रूप से सिर्फ तीन रंगों का इस्तेमाल किया गया है. आप अपनी पसंदीदा रंगों का चुनाव करके इस नवरात्रि रंगोली डिजाइन से घर को डेकोरेट कर सकते हैं.

नवरात्रि पर घटस्थापना के दिन आप रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. ये बेहद ही डिफरेंट और सिंपल रंगोली डिजाइन है, जिसमें आपको ना तो अधिक रंग की जरूरत पड़ेगी और ना ही अधिक मेहनत और समय लगेगा. इसे खूबसूरत बनाने के लिए चूड़ियों का भी यूज किया गया है. मां दुर्गा के पद चिन्ह से सजी ये रंगोली डिजाइन आप पूजा स्थल के पास बना सकते हैं.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 13 , 2023, 12:49 PM