Karan Kundrra Birthday: बेहद हसीन अंदाज में तेजस्विनी ने मनाया बॉयफ्रेंड करन कुंद्रा का Birthday! देखें सेलिब्रेशन की झलक

Thu, Oct 12 , 2023, 02:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Tejaran Celebration : टीवी सीरियल स्टार कपल करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasvi Prakash) टीवी वर्ल्ड के चर्चित कपल हैं। अब हाल ही में टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ गोवा में बेहद रोमांटिक बर्थडे (romantic birthday) सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। 
गोवा में करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने बिताई रोमांटिक शाम


अदाकारा तेजस्वी प्रकाश ने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां अब फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमें दोनों स्टार कपल गोवा में रूमानी शाम बिताते दिखे। 
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने मारे रोमांटिक पोज


इस दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे में गुम नजर आए। दोनों सितारों ने एक दूजे के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें क्लिक करवाईं।
तेजस्वी प्रकाश ने ऑर्गेनाइज की थी करण कुंद्रा के लिए खास पार्टी


ये तस्वीरें बताती हैं कि टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा के बर्थडे को खास बनाने के लिए अदाकारा तेजस्वी प्रकाश ने खास इंतजाम किए। जिसकी तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं। 
करण कुंद्रा की बांहों में झूल गईं तेजस्वी प्रकाश


अदाकारा तेजस्वी प्रकाश की अपने बॉयफ्रेंड के साथ सामने आई ये तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच ले गई है। इस तस्वीर में अदाकारा अपने बॉयफ्रेंड की बांहों में झूलती दिखीं।
2 दिन तक चला करण कुंद्रा के बर्थडे का सेलिब्रेशन


सामने आईं ये तस्वीरें इशारा देती हैं कि टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा के बर्थडे का सेलिब्रेशन करीब 2 दिन तक चला था। जिसमें तेजस्वी प्रकाश ने रंग भर दिए।
करण कुंद्रा संग तेजस्वी प्रकाश ने दिए थे सिजलिंग पोज


करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों ने इस दौरान एक दूसरे संग बेहद हॉट तस्वीरें क्लिक करवाईं।
परफेक्ट कपल की तरह पोज करते दिखे करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश


टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस दौरान परफेक्ट कपल की तरह पोज करते दिखे। दोनों सितारों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह वायरल होने लगीं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups