Urfi Javed New Look: हवा भरे हुए कपड़े पहनकर निकल पड़ी ये हसीना, ड्रेस से दिखाया मैजिक

Wed, Oct 11 , 2023, 06:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

उर्फी जावेद का हर लुक लोगों को एक्साइट कर ही देता है. करे भी क्यों ना भई सबसे हटके और सबसे जुदा जो होता है उर्फी का स्टाइल. अब एक बार फिर हसीना कुछ ऐसा पहनकर निकली जिसे देख लोग दंग रह गए. उर्फी के नए लुक पर यूजर्स के मिले जुले रिएक्शन भी आ रहे हैं.

बुधवार को उर्फी हवा भरे हुए कपड़े पहनकर सड़क पर निकलीं तो देखने वाले एकटक उन्हें देखते ही रह गए. पिंक कलर की जैकेट पहने उर्फी ने ये मरीन स्टाइल कॉस्ट्यूम पहना था. लेकिन इस अतरंगी ड्रेस में भी उर्फी काफी क्यूट लग रही थीं.

खास बात ये कि इस ड्रेस से उर्फी ने जादू भी दिखाया. दरअसल, इस ड्रेस के फ्रंट में आंख का डिजाइन बना था जिसमे से मैजिक करते हुए उर्फी ने आंसू भी निकाल दिए. खैर, उर्फी तो उर्फी हैं वो क्या कुछ नहीं कर सकतीं.


उर्फी का ये बेहद यूनिक लुक अब सोशल मीडिया पर छा गया है लिहाजा इस पर कमेंट करने में भी यूजर्स ने देरी नहीं की. एक यूजर ने लिखा- खुलेगी तो पूरा बंद होगी तो पूरा. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया- आज मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है. एक और यूजर ने कहा- कुछ भी कहो प्यारी बहुत है ये.

उर्फी की पहचान उनका स्टाइल और अतरंगी फैशन ही है लिहाजा वो घर से निकलती हैं तो कुछ ऐसा पहनकर कि खूब चर्चा हो. अब वो क्रैब (केकड़ा) बनकर निकलीं तो फिर से उन्हीं की चर्चा होनी लाजिमी थी.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups