Bollywood Celebrities Death : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री रहस्यों की इंडस्ट्री (industry of secrets) बन चुकी है। आये दिन कोई न कोई बखेड़ा खड़ा हो ही जाता है। कभी किसी मुद्दे को लेकर तो कभी किसी और मुद्दे को लेकर। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रैस और एक्टर (Bollywood actress and actor) के मौत का राज भी जुड़ा है जो आजतक सुलझ नहीं पाया है। बीते दिनों 28 अप्रैल को एक्ट्रैस जिया खान (Jiya Khan) डैथ केस का फैसला सुनाया गया था। लेकिन अभी भी ये केस खत्म नहीं हुआ है क्योंकि जिया की मां अब कोर्ट के इस फैसले को हाइ कोर्ट (High Court) में चुनौती देने वाली हैं। ऐसा कहा गया कि जिया ने सुसाइड किया था लेकिन सुसाइड क्यों किया, उनकी जान आखिर क्यों गई इसका खुलासा ना जाने कब होगा। जिया की तरह ही बॉलीवुड में कुछ और सितारे भी हैं जिनकी मौत का राज आज तक एक रहस्य बनकर रह गया है।
सिल्क स्मिता ने पंखे से लटककर की थी आत्महत्या

सिल्क स्मिता (Silk Smitha) अपने जमाने की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस थीं। उनकी जिंदगी पर फिल्म भी बन चुकी है, लेकिन आज भी सिल्क स्मिता की मौत की कहानी अनसुलझी है। साल 1993 में सिल्क स्मिता को उनके चेन्नई वाले घर में मृत पाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिल्क स्मिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के रहस्य को लोग आज तक नहीं जान पाए हैं।
फंदे से लटकी मिली थीं परवीन बाबी

परवीन बॉलीवुड (Parveen Babi) की सबसे फेमस एक्ट्रैस में से एक रही हैं। कहा जाता है कि वो सिजोफ्रेनिया की विक्टिम थीं लेकिन एक दिन वो मुंबई में अपने घर पर फंदे से लटकी मिली थीं। तीन दिन तक उनका शव घर में सड़ता रहा था। तब पेपरवाले ने बताया कि तीन दिन से परवीन ने पेपर नहीं लिया है जिसके बाद उनके घर का ताला तोड़ा गया तो वो मृत पाईं गईं। आज भी परवीन की मौत के रहस्य खुले नहीं है।
पांचवीं मंजिल से गिरी थी दिव्या भारती
.gif)
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रैस में से एक दिव्या भारती (Divya Bharti) की मौत घर की पांचवीं मंजिल से गिरकर हुई थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और कहा कि उनकी डेथ सुसाइड की वजह से हुई थी। हालांकि, ऐसी कई बातें थीं जो उनकी हत्या की ओर इशारा करती थीं, लेकिन केस को आगे नहीं बढ़ाया गया और इसे सुसाइड करार कर दिया गया। सिर्फ 19 साल की उम्र में एक शानदार एक्ट्रेस की मौत ने बॉलीवुड को सदमे में ला दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से मिला था झटका

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चहेते सितारे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत सबके लिए आज भी एक बड़ा झटका है। शुशांत का पार्थिव शरीर 14 जून 2020 को उनके घर में पंखे से लटका मिला था। ऐसा कहा गया कि सुशांत मैंटली परेशान थे और डिप्रेशन में थे। हालांकि, उनके घर से कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे साबित होता कि उन्होंने सुसाइड ही किया था। एक्टर के गले पर कुछ निशान थे, जिससे लग रहा था कि किसी ने जबर्दस्ती करके उनकी गर्दन को दबोचा था। फ़िलहाल केस की जांच जारी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 09 , 2023, 12:05 PM