नई दिल्ली. जितेंद्र (Jitendra) कड़े संघर्ष के बाद इंडस्ट्री के सुपरस्टार बने थे. जितेंद्र ने वी. शांताराम (V. Shantaram) की साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'गीत गाया पत्थरों' से बतौर लीड एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के बाद उनकी एक्टिंग की गाड़ी को ऐसा ट्रैक मिला कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. साल 1971 में तो उनकी एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने 'शोले (Sholay) ' को भी टक्कर दे दी थी.

साल 1971 में जितेंद्र और आशा पारेख (Asha Parekh) स्टारर फिल्म 'कारवां (Caravan)' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने कमाई के भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. न सिर्फ इस फिल्म की कहानी बल्कि फिल्म के गानों ने भी लोगों को दीवाना बना दिया था. उस साल की एक्टर की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी, या यूं कहे कि उनके करियर के लिए ये मील का पत्थर साबित हुई थी.
फिल्म ना सिर्फ हिट हुई बल्कि ये एक म्यूजिकल हिट साबित हुई थी.

इस फिल्म का एक रिकॉर्ड 1975 में आई अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 'शोले' भी नहीं तोड़ पाई थी. फिल्म में लीड रोल में नजर आई थीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा, जिन्होंने 60 से 70 दशक में बॉलीवुड में राज किया आशा पारेश. एक्ट्रेस ने अपने दौर में हर बड़े स्टार धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, शम्मी कपूर और शशि कपूर जैसे कई महान कलाकारों के साथ काम किया था. उन्हें ‘जुबली गर्ल’ भी कहा जाता है. ये फिल्म उनके करियर के लिए भी अहम थी.

जितेंद्र और आशा पारेख की जबरदस्त जोड़ी वाली फिल्म ‘कारवां’ साल 1971 की बड़ी हिट साबित हुई थी. जब इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दीं तो बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था. लव ट्रायंगल वाली इस फिल्म का प्लॉट ऐसा था जिसने लोगों का दिल जीत लिया था. आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में अमिताभ और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ के करीब 25 करोड़ टिकट बिके थे. जबकि जितेंद्र- आशा पारेख की फिल्म ‘कारवां’ के लाइफटाइम में 31 करोड़ से ज्यादा टिकट बिके थे. देखा जाए तो एशिया में ‘कारवां’ का ग्रॉस कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रहा था.

आशा पारेख ने अपने एक्टिंग करियर में 'कटी पतंग', 'तीसरी मंजिल', 'लव इन टोक्यो' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है. अपनी शानदार परफॉरमेंस से लोगों का दिल जीतने वाली दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख का फिल्मी करियर तो काफी सफल रहा लेकिन रियल लाइफ में उन्हें कभी प्यार नसीब नहीं हुआ. आशा ने अपनी पूरी जिंदगी एक अविवाहित महिला के रूप में गुजारी है. हालांकि फिल्मी दुनिया में उनका नाम कई एक्टर्स से जोड़ा गया था.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 06 , 2023, 03:01 AM