Khushi Kapoor : बोल्डनेस में हीरोइन बहन को भी देती हैं मात

Thu, Oct 05 , 2023, 05:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू में थोड़ा ही समय बचा है लेकिन स्टाइल के मामले में अभी से उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है. ये तस्वीर इसकी तस्दीक भी करती है. खुशी जहां भी जाती है अपने अंदाज से इन दिनों खूब लाइमलाइट बंटोर रही हैं.


खुशी कपूर की ग्रूमिंग साफ नजर आती है जिससे साफ है कि जो तैयारी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में आने के बाद की. खुशी कपूर पहले ही उसके लिए रेडी हैं. यानि बॉलीवुड में अपनी पूरी तैयारी के साथ खुशी कदम रखने जा रही हैं और ये बात उनके स्टाइल को देखकर साफ हो जाती है.


द आर्चीज मूवी से डेब्यू करने जा रहीं खुशी की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी लेकिन एक यूनिक से कैरेक्टर को प्ले करके वो काफी एक्साइटेड हैं. खैर फिल्म कैसी होगी ये समय आने पर पता चल ही जाएगा लेकिन एक बात साफ है कि खुशी कपूर ने अपने स्टाइल से पहले ही अपनी अलग फैन फोलोइंग बना ली है.


सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं बल्कि इंडियन लुक में भी खुशी अपने स्टाइल का तड़का लगाती हैं और छा जाती हैं. फिर चाहे वो लहंगा हो या साड़ी. खुशी हर लिबास में कहर ढाती हैं. खुशी जितनी मॉर्डन हैं उतना ही ट्रेडिशन से भी जुड़ी हैं. बॉलीवुड में एंट्री से पहले उन्होंने अपने स्टाइल के साथ-साथ लुक्स को भी काफी ग्रूम किया है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups