मुख्‍यमंत्री ने की पंढरपुर में महापूजा

Thu, Jun 29 , 2023, 07:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

0 राज्य की जनता के सुखी जीवन की कामना की
0 वारकरियों के स्वास्थ्य को दी गई सर्वोच्‍च प्राथमिकता
मुंबई।
आषाढ़ी एकादशी के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुरुवार सुबह सपत्नीक पंढरपुर में भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी (Vitthal-Rukmini) की महापूजा की। शिंदे ने किसानों के अच्छे दिन, पर्याप्त बारिश, राज्य को सुजलाम.. सुफलाम बनाने, राज्य के सभी वर्गों जैसे किसान, मेहनतकश, मजदूर, वारकरियों के सुखी और संतोषप्रद होने के लिए प्रभु चरणों में प्रार्थना की।

पूरा परिसर हुआ पांडुरंगमय
मुख्यमंत्री के साथ वारकरी दंपति (warkari couple) भाऊ साहेब मोहिनी राज काले और मंगल भाऊ साहेब काले ने भी महापूजा की। विठ्ठल-रूकमणी मंदिर समिति की तरफ से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि आषाढ़ी वारी में पांडुरंग के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु आए हैं। आसपास का पूरा परिसर पांडुरंगमय हो गया है। सरकार ने आषाढ़ी वारी में वारकरियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके लिए तीन स्थानों पर महास्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों से भक्तों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना विट्ठल पूजा के समान है। इस वर्ष साफ-सफाई का अच्छा काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने अच्छी योजना बनाकर वारकरियों को सुविधा उपलब्ध कराई है। सरकारी पूजा के दौरान मुखदर्शन कतार को जारी रखने का निर्णय लिया गया, ताकि विठ्ठल दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों को कोई रुकावट न हो। इससे कतारों में दर्शन शीघ्र और सुलभ हो गए।

पंढरपुर नगर परिषद के लिए 108 करोड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस एक वर्ष की अवधि में अनेक कल्याणकारी निर्णय लेकर आमजन को राहत दी है। पंढरपुर नगर परिषद के कार्यों के लिए नगरोत्थान से 108 करोड़ रुपए और शहर में जलापूर्ति योजना के लिए 109 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। मंदिर परिसर की विकास योजना के लिए 73 करोड़ रुपए का फंड उपलब्ध कराया गया है। पंढरपुर शहर विकास योजना सभी के विश्वास से तैयार की जाएगी। शिंदे ने कहा कि लगातार दो वर्षों तक आषाढ़ी एकादशी की शासकीय महापूजा का सम्मान मिलना सौभाग्य की बात है।इस मौके पर राजस्व पशुसंवर्धन व दुग्धव्यवसाय विकास मंत्री तथा सोलापुर के पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत, ग्रामविकास व चिकित्सा शिक्षा  मंत्री गिरीष महाजन, बंदरगाह व खनिजकर्म मंत्री दादाजी भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, सांसद श्रीकांत शिंदे सहित मंदिर समिति के सह अध्यक्ष गहिनीनाथ महाराज औसेकर आदि उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups