२०२३ में होगा शुभारंभ
मुंबई। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए मनपा प्रशासन (municipal administration) ने राहत देने वाली खबर लेकर आई है। महिलाओं को पाने बच्चो को प्राइवेट पालना घर (baby sitting) में रखकर काम पर जाना पड़ता है। निजी पालना घर में पैसा खर्च कर भी बच्चों को रखने पर महिलाओं की चिंता अपने बच्चों के प्रति लगी रहती है। मनपा प्रशासन इस समस्या को दूर करने के लिए अब खुद पालना घर बनाकर कामकाजी महिलाओं को सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मनपा ने इसके लिए 7 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में रहने वाली अधिकांश महिलाएं नौकरी करना चाहती है। कई बार महिलाओं को पाने बच्चो की सुरक्षा को लेकर नौकरी छोड़ देने की नौबात आई है। प्राइवेट पालना घर में मासूम बच्चो के साथ भेदभाव किया जाना उन्हें परेशान किया जाना यहाँ तक की बच्चो के साथ लैंगिक अत्याचार भी किए जाने की घटना सामने आई है। मनपा प्रशासन महिलाओं की इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मनपा प्रशासन ने मुंबई के 7 जोंन में 7 पालनाघर बनाने का निर्णय लिया है।वर्तमान में में अच्छी सुविधाओं वाले निजी पालनाघर में एक बच्चे पर 4 से 5 हजार रुपये तो कहीं पर 7 से 8 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ता है। महिलाओं के लिए मनपा ने इस तरह का कदम उठाने का निर्णय लिया। मनपा में जनवरी 2017 को मनपा सदन में बच्चों के लिए पालनाघर बनाने की मांग करते हुए प्रस्ताव मंजूर किया था। जिसे राज्य सरकार के पास अनुमति के लिए भेजा गया था। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद मनपा अब उस निर्णय को अमल में लाने का काम कर रही है.
निजी पालना घर का भी होगी नियमित जाँच
मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पालनाघर अपर एक कानून बनाया जायेगा . मुंबई में चलने वाले पालनाघर को कानून के दायरे में लाने के दौरान उनका नियमित जांच की जाएगी। पालनाघर में काम करने वाले कर्मचारियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने का सरकारी अस्पताल का प्रमाण पत्र जमा होना आवश्यक होगा। पालनाघर में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही पालनाघर में बच्चों की संख्या का हर महीने का डाटा रखना अनिवार्य होगा। के साथ 30-दिन डेटा संग्रह आदि शामिल होंगे।इतना ही नहीं बच्चों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री की भी जांच की जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 10 , 2023, 07:32 AM