Shri Ram Lalla Darshan Yojana : बस्तर के 87 तीर्थयात्री अयोध्या के लिए रवाना!

Wed, Oct 01 , 2025, 06:41 PM

Source : Uni India

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन योजना (Shri Ram Lalla Darshan Yojana) के तहत बस्तर जिले के 87 तीर्थयात्रियों को 30 सितंबर की शाम को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। यात्रियों को टाउन हॉल के सामने से बस द्वारा सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, नगर निगम महापौर संजय पांडे, वेद प्रकाश पांडे तथा रामाश्रय सिंह ने यात्रियों को पुष्प भेंट कर उनके शुभ मंगल कामनाएं व्यक्त की।

यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण (Health check-up) भी किया गया। जिले में श्रीरामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य रामाश्रय सिंह एवं अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, जिले से विगत वर्ष से अब तक कुल 873 तीर्थयात्री इस योजना के तहत अयोध्या धाम की यात्रा कर चुके हैं। इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी बीरेंद्र बहादुर सहित जिला पंचायत कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups