भुवनेश्वर।पर्यावरण एवं जलवायु केंद्र (Environment and Climate Change) ने बुधवार को कहा कि सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और यह उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। सीईसी के निदेशक डॉ. एस सी साहू (Dr. S.C. Sahu) ने कहा कि यह प्रणाली बहुत तीव्र हो रही है और आज शाम या रात तक यह दबाव क्षेत्र में बदल सकती है।
उन्होंने कहा कि यह अपना मार्ग थोड़ा बदल सकती है और उत्तर, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। यह गुरुवार दोपहर गंजम और पुरी जिलों के बीच चिल्का झील के पास ओडिशा तट को पार कर सकता है तथा शुक्रवार तक ओडिशा से छत्तीसगढ़ और झारखंड की ओर बढ़ सकता है।
इसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय, पश्चिमी और पूर्वोत्तर जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश होने का अनुमान है जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश (heavy rainfall) हो सकती है। प्रभावित होने वाले जिलों में पुरी, गंजाम, जगत सिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, जाजपुर, मयूरभंज, क्योंझर, ढेंकनाल, अंगुल, देवगढ़, संबलपुर, सुंदरगढ़, बौध, सोनेपुर, कंधमाल, बलांगीर और बारगढ़ आदि शामिल हैं।
डॉ. साहू ने कहा कि शुक्रवार दोपहर से बारिश में कमी आने लगेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 01 , 2025, 06:04 PM