नयी दिल्ली। विमान सेवा कंपनी इंडिगो (Airline company IndiGo) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकोता से कंबोडिया के सिएम रीप (Siem Reap) के लिए उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि वह इस मार्ग पर ए320 नियो विमान का परिचालन करेगी। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध होगी।
कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंबोडिया जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वीजा ऑन अराइवल और ई-वीजा (Visa on Arrival and E-Visa) का विकल्प यात्रा को आसान बनाता है। इंडिगो कंबोडिया के लिए हवाई सेवा प्रदान करने वाली पहली एयरलाइंस बन गयी है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एलबर्स ने बताया कि सिएम रीप उसके नेटवर्क में कोलकाता से जुड़ने वाला सातवां अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 01 , 2025, 07:02 PM