विधानसभा में गूंजा लव जिहाद का मामला

Fri, Mar 10 , 2023, 07:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वाद विवाद  
मुंबई।
शुक्रवार को लव जिहाद (love jihad) के मुद्दे पर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर वाद विवाद हुआ। नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड ने प्वाइंट ऑफ इनफार्मेशन के तहत मुद्दा उठाते हुए कहा कि गुरुवार को महिला और बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने सदन में गलत जानकारी दी कि लव जिहाद के 1  लाख मामले हैं, जबकि मेरी जानकारी में अधिकृत रूप से इंटर फैथ, जिसे ये लोग लव जिहाद कहते हैं के केवल 3 हजार 793 मामले हैं। मंत्री ने सदन में गलत जानकारी दी है। इस पर भाजपा के योगेश सागर ने आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि मंत्री ने अपने बयान में किसी संप्रदाय और धर्म का उल्लेख नहीं किया है। लव जिहाद के मामले तीन हजार हो या सवा लाख? इनका (आव्हाड) का क्या संबंध है, ये बताया जाए। ये किसकी दलाली करते हैं, किसकी वकालत करते हैं, ये लव जिहाद की वकालत क्यों करते हैं?
भाजपा विधायक आशीष शेलार ने यदि आव्हाड को मंत्री पर आरोप लगाना है तो उन्हें नोटिस देना चाहिए। लव जिहाद की चर्चा करनी है तो चर्चा करें। लव जिहाद पर कानून बनाना चाहिए। यदि किसी हिंदु लड़की पर अत्याचार हुआ, उसे प्रेम प्रकरण में फंसाकर लव जिहाद किया गया तो मैं बोलूंगा। मामला बढ़ता देख नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कहा कि इस पर वाद विवाद नहीं होना चाहिए और कामकाज को आगे बढ़ाया जाए।
हालांकि अजित पवार की बात को अनसुनी करते हुए सपा विधायक अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) ने कहा कि लोढा ने गलत जानकारी दी है और उनसे माफी मांगने के लिए बोला जाए। आजमी ने कहा कि लव जिहाद नाम की कोई चीज नहीं है। मंत्री गुलाब राव पाटिल ने भड़कते हुए कहा कि आव्हाड को जानकारी नहीं कि लव जिहाद क्या होता है। वे मुंब्रा में रहते हैं। लव जिहाद देखना है तो मेरे साथ गांव चलिए। जिनकी लड़की जाती है, उसके पिता के पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता। दुबई जाकर लड़कियां बेंची जाती है। वोटों के लिए इस तरह की बात कहने की हम निंदा करते हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने कहा कि इस विवाद को यहीं खत्म किया जाए और नियम 93 के तहत चर्चा की इजाजत दी जाए। आखिरकार यह मामला शांत हुआ और सदन का कामकाज आगे बढ़ा।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups