सभी जाति, धर्म और वर्ग को न्याय देने वाला  बजट ः  चंद्रशेखर बावनकुले

Thu, Mar 09 , 2023, 09:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि  सभी जाति, धर्म और वर्ग को न्याय देने  बजट है वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने जो बजट पेश किया है वो  21वीं सदी में महाराष्ट्र किस दिशा में जाने वाला है यह स्पष्ट करने वाला और राज्य को नई ऊंचाई देने वाला यह बजट है। इस शानदार बजट के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और फडणवीस का मैं अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि इस बजट में राज्य के इतिहास, संस्कृति और विरासत का जतन करते हुए संपूर्ण महाराष्ट्र को नजर के सामने रखकर समाज के सभी घटकों को मदद की गई है। पूरे महाराष्ट्र में इस बजट का स्वागत हो रहा है। इस बजट में किसानों के लिए बड़े पैमाने पर आर्थिक प्रावधान किये गये हैं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए भी महत्वपूर्ण योजना बजट में है। संजय गांधी और श्रावण बाल इस योजना की निधि में वृद्धि कर वंचित वर्ग को मदद की गई है। इसके अलावा राज्य की जीडीपी में वृद्धि कर राज्य को देश में पहले नंबर का राज्य बनाने का उपाय बजट में किया गया है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups