धूल मुक्त करने के लिए मनपा की अगले सप्ताह से शुरू होगी कार्रवाई

Thu, Mar 09 , 2023, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई में हवा की गुणवत्ता दूसरे शहरों के मुकाबले काफी गिर गई है
मुंबई।
पिछले कुछ दिनो से मुंबई शहर के हवा की गुणवत्ता देश भर के अन्य शहरों से काफी खराब हुई है। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अगले सप्ताह से कठोर कार्रवाई की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। मनपा प्रशासन इसके लिए एक एसओपी तैयार कर रही है।  मनपा अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने अपने सभी अधिकारियों की इस  योजना पर कैसे अमल किया जाए इसको लेकर बैठक आयोजित की है। जिससे धूल को नियंत्रण करने में तत्काल उपाय योजना की जाएगी।
शहर  में वायु गुणवत्ता के स्तर में गिरावट के प्रमुख कारणों में से एक धूल है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (pollution control board) के दिशा निर्देश को अमल में लाकर सैद्धांतिक रूप से मुंबई महानगर में धूल नियंत्रण किया जा रहा है।लेकिन उससे जितनी कामयाबी मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही  है.  जिसका  मुख्य कारण है मुंबई में चल रहे विकास कार्य। हर जगह चल रहे विभिन्न विकास कार्यों से उत्पन्न धूल के कारण हवा की गुणवत्ता का स्तर बिगड़ गया है।  स्थिति पर तत्काल उपाय करने के लिए  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने  मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को कठोर उपाय करने का निर्देश दिया। मनपा आयुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार ने मनपा के विभिन्न विभागों के अधिकारियों  की बैठक लेकर मनपा द्वारा किये जा रहे उपाययोजना का जायजा लिया।  बैठक में मनपा उपायुक्त पर्यावरण अतुल पाटिल विशेष कार्यकारी अधिकारी सुनील सरदार सहित डीपी विभाग के अधिकारी एव सड़क और ट्रैफिक विभाग , कचरा विभग , बेस्ट उपक्रम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।  मुंबई में चवल रहे विकास कार्यो जिसमे इमारतों को तोड़े जाने का काम हो अथवा निर्माण कार्य से निकलने वाले कचरे और मिटटी के ढेर को नष्ट करने के लिए पश्चिम उपनगर गोराई में और शहर और पूर्व उपनगर के सामग्री का निपटारा करने के  लिए नवी मुंबई में प्रक्रिया केंद्र तैयार किया जा रहा है।  इन दोनों जगहों पर  रोजाना 1200 मैट्रिक टन मिट्टी को नष्ट करने का काम किया जायेगा।  इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए मनपा ने 7 फ़रवरी को एक कंपनी को काम करने का ठेका दिया है जिससे शहर में निकलने वाले मिट्टी के मलवे को यही निपटारा किया जायेगा।  जिससे धुल का प्रमाण काम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  
मनपा खरीदेगी 9 इलेक्ट्रिक झाड़ू 
रास्ते पर बने धूल को निकालने के लिए मनपा ने  27  इल्क्ट्रिक झाड़ू का पहले ही उपयोग कर रही है मनपा अब और 9 इल्क्ट्रिक झाड़ू खरदने का निणर्य  लिया है।  इस झाड़ू से प्रतिदिन लगभग 293 किमी सड़क की  सफाई की जाती है। अब नई 9 इलेक्ट्रिक झाड़ू आ जाने से रोजाना पार्टी मशीन से 28 किलोमीटर सड़क की सफाई होगी इस तरह कुल 252 किमी सड़क की सफाईइलेक्ट्रिक  झाड़ू से हो सकेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups