क्लीन अप मार्शल की खत्म हुई दादागिरी

Wed, Mar 08 , 2023, 07:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

स्वच्छता दूत अब मुंबई की साफ सफाई पर रखेंगे नजर
मुंबई।
क्लीनअप मार्शल (cleanup marshal) की दादागिरी से मुंबई (Mumbai) की जनता तो परेशान थी ही नगरसेवक भी उनकी दादागिरी से परेशान रहते थे।राज्य सरकार ने क्लीनअप मार्शल की कामकाज पर पूरी तरह रोक लगाते हुए स्वच्छता दूत को मुंबई की साफ सफाई रखने की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। बता दे कि मुंबई में स्वच्छता को लेकर वर्ष 2006 में नई नियमावली बनाई गई जिसके तहत मुंबई में क्लीन अप मार्शल की नियुक्ति कांट्रेक्ट के माध्यम से होने लगी। क्लीनअप मार्शल की अवैध रूप से होने वाली वसूली से मुंबई की जनता अकेले परेशान नहीं थी नगरसेवक भी उनकी कार्रवाई से परेशान रहते थे। क्लीनअप मार्शल की अवैध वसूली तरह होती थी कि कई बार पुलिस स्टेशन में मामले तक दर्ज हुए है। कई क्लीनअप मार्शल की गिरफ्तारी तक हो चुकी है।राज्य सरकार ने क्लीनअप मार्शल की दादरगिरी पूरी तरह खत्म करते हुए मुंबई की साफ सफाई की जिम्मेदारी स्वच्छता दूत को देने का निर्णय लिया।स्वच्छता दूत का उपयोग मनपा प्रशासन ने कोरोना काल में लिया था।मनपा अब ऐसे लगभग 5 हजार कर्मचारियों को स्वच्छता दूत के रूप में मनपा में कांट्रेक्ट पर लेने का निर्णय राज्य सरकार के निर्देश पर लिया । क्लीनअप मार्शल सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और सिगरेट पीने वाले लोगो के लिए अभिशाप बन गए थे।शहर में चारो ओर गंदगी भले ही पड़ी रही हो क्लीनअप मार्शल मनपा के सफाई कर्मचारियों को कभी यह नहीं  कहते  कि इस स्थान पर गंदगी पड़ी है इसकी सफाई करे सिर्फ वसूली का काम करते थे। क्लीनअप मार्शल को कम से कम 200 रुपया और अधिक से अधिक 10 हजार रुपया दंड वसूलने का अधिकार दिया गया था जिसका वह खुले आम दुरुपयोग करते थे। क्लीनअप मार्शल  द्वारा वसूले गए पैसे का 50 प्रतिशत पैसा ठेकेदार कंपनी (company) को दिया जाता था जबकि 50 प्रतिशत मनपा की तिजोरी में आता था। क्लीनअप अपनी जेब भरने के लिए लोगो को डरा धमका कर वसूली करते थे।मनपा मुंबई के 24 वार्ड कार्यालय के अंतर्गत 779 स्थानों पर क्लीनअप मार्शल की नियुक्ति कर रखी थी। क्लीनअप मार्शल के नियुक्ति के लिए मनपा ठेकेदार की नियुक्ति करती थी वही ठेकेदार क्लीनअप मार्शल रखता था। राज्य सरकार के निर्देश पर कोरोना काल में सफाई से लेकर अन्य काम करने वाले स्वच्छता दूत को मुंबई की साफ सफाई की जिम्मेदारी दी जाएगी।जिसमे 10 स्वच्छता दूत पर एक पर्यवेक्षक रहेगा जो उनके काम काज पर नजर रखेगा।स्वच्छता दूत लोगो पर दंड लगाने का काम नहीं करेंगे । मुंबई में गंदगी होने वाले स्थानों की जानकारी मनपा के सफाई कर्मचारियों को देंगे और शहर को स्वच्छ बनाने में जोर देंगे।राज्य सरकार के इस निर्णय से लोगो की परेशानियां दूर होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups