आज महानवमी पर करें मां सिद्धिदात्री की पूजा

Tue, Oct 04 , 2022, 09:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जानें मंत्र, ​विधि एवं आरती
आज महानवमी के दिन मां दुर्गा (Mother Durga) के नौवें स्वरुप मां सिद्धिदात्री (Mother Siddhidatri) की पूजा करते हैं। इनके अशीर्वाद से सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं, अनहोनी से सुरक्षित रहते हैं और रोग-दोष आदि नष्ट हो जाते हैं। मृत्यु के बाद व्यक्ति को मोक्ष भी मिलता है। महाकाल भगवान शिव (Mahakala Lord Shiva) स्वयं देवी सिद्धिदात्री की उपासना करते हैं। महानवमी के अवसर पूजा के बाद कन्या पूजन भी किया जाता है। मां सिद्धिदात्री से भोलेनाथ ने आठ सिद्धियां प्राप्त कीं। मां सिद्धिदात्री की चार भुजाएं हैं, जिसमें वे कमल, चक्र, गदा और शंख धारण करती हैं। लाल वस्त्र पहने मां सिद्धिदात्री कमल पर विराजमन रहती हैं। 
देवी सिद्धिदात्री की पूजा विधि
अन्य नवदुर्गा की तरह मां सिद्धिदात्री की भी पूजा करते हैं। उनको अक्षत्, फल, फूल, धूप, दीप, गंध, कुमकुम, नैवेद्य आदि अर्पित करें और नीचे दिए गए मंत्रों का उच्चारण करें। देवी सिद्धिदात्री को कमल का फूल चढ़ाना चाहिए और तिल का भोग लगाना चाहिए। इससे मां सिद्धिदात्री प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। पूजा के अंत में देवी मां की आरती करनी चाहिए।
देवी सिद्धिदात्री पूजा मंत्र (Puja mantra)
ओम देवी सिद्धिदात्र्यै नमः।
देवी सिद्धिदात्री प्रार्थना मंत्र
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।
देवी सिद्धिदात्री की आरती
जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।
तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।
तू जगदम्बे दाती तू सर्व सिद्धि है।
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।
तू सब काज उसके करती है पूरे।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे।
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Ignoring Traffic Rules: छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: सगाई समारोह से लौट रही पिकअप खाई में गिरी,दो की मौत; गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी 35 घायल
बेंगलुरु के चिकपेट बाजार में लगी भीषण आग, 21 दुकानें जलकर खाक! करोड़ों की संपत्ति का नुकसान 
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन! प्रश्नकाल में हिरासत में मौतों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, 66 बंदियों की मौत का खुलासा
Breaking News: देश प्रदेश की खबरें! भीलवाडा में खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवक घायल! चम्बा में मादक दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
CJI सूर्यकांत ने NCERT क्लास 8 की ‘ज्यूडिशियरी में करप्शन’ वाली किताब की आलोचना की, कहा, ‘किसी को भी ऐसा करने की इजाज़त नहीं देंगे…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups