Pay10 World Launch in India : पे10 (Pay10), जो कि एक प्रमुख पेमेंट प्रोवाइडर है, ने आज अपने नए कैंपेन “नो बॉर्डर्स. जस्ट बिज़नेस.” के साथ ‘पे10 वर्ल्ड’ (Pay10 World) लॉन्च करने की घोषणा की है। इस पहल का मकसद भारतीय बिज़नेस के कैश फ्लो चक्र (साइकल) को आसान और तेज़ बनाना है ताकि वे आसानी से वैश्विक बाज़ारों तक पहुँच सकें। यह लॉन्च रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के 'पेमेंट एग्रीगेटर-क्रॉस बॉर्डर' फ्रेमवर्क के तहत पूर्ण मंजूरी मिलने के बाद किया गया है, जिससे एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट दोनों तरह के लेनदेन के लिए नियम-आधारित सेवाएँ देना संभव हो गया है।
‘’पे10 वर्ल्ड’’ भारतीय व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय भुगतान स्वीकार करने और सेटलमेंट मैनेज (international payments and managing settlements) करने के लिए एक एकीकृत और आसान सिस्टम देता है। यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया भर के पेमेंट तरीकों को भारत के रियल-टाइम पेमेंट इकोसिस्टम से जोड़ता है। इससे विदेशी ग्राहक अपनी स्थानीय करेंसी में आसानी से भुगतान कर सकते हैं, जबकि भारतीय व्यापारियों को उनका सेटलमेंट सीधे भारतीय रुपये (INR) में मिलता है। इसके अलावा, यह प्लेटफ़ॉर्म फॉरेन इन्वार्ड रेमिटेंस एड्वाइस (FIRA) जैसे महत्वपूर्ण कंप्लायंस डॉक्यूमेंट्स बनाने की प्रक्रिया को भी ऑटोमेट (स्वचालित) कर देता है।
“नो बॉर्डर्स. जस्ट बिज़नेस.” कैंपेन रोज़मर्रा की स्थितियों और हल्के-फुल्के अंदाज़ के ज़रिए एक्सपोर्टर्स की उन आम चुनौतियों को दिखाता है, जैसे—धीमी प्रक्रियाएँ और बार-बार होने वाला वेरिफिकेशन। तीन मज़ेदार फिल्मों के माध्यम से यह कैंपेन इन समस्याओं को सरल कहानियों में बदल देता है और दिखाता है कि कैसे 'पे10 वर्ल्ड' वैश्विक विस्तार की राह पर चल रहे भारतीय व्यापारियों के लिए एक आधुनिक और आसान समाधान है।
यह प्लेटफ़ॉर्म सिर्फ एक्सपोर्ट ही नहीं, बल्कि इम्पोर्ट को भी सरल बनाता है। भारतीय बिज़नेस विदेशी विक्रेताओं को सीधे भारतीय रूपए में भुगतान कर सकते हैं, जबकि प्लेटफ़ॉर्म उनकी करेंसी में सुरक्षित भुगतान और सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करता है। इससे पूरी प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक स्पष्ट और भरोसेमंद बन जाती है। पे10 के संस्थापक एवं चेयरमैन, प्रभप्रीत सिंह गिल (हैरी गिल) ने कहा, “तेज़ी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वित्त को पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलना होगा।
'पे10 वर्ल्ड' के साथ, हम भविष्य के लिए तैयार एक ऐसा पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं जो बाज़ारों को आपस में जोड़ता है और वैश्विक व्यापार तक सबकी खुली पहुँच सुनिश्चित करता है। हमारा नज़रिया मज़बूत नियमों के पालन और ऐसे सिस्टम बनाने पर टिका है जो सीमाओं के पार काम कर सकें। यह भारत के 'विज़न 2030' के अनुरूप है, जिसने राष्ट्रीय फिनटेक इकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 01 , 2026, 12:50 PM