IRGC Threat to 18 Companies: ईरान और अमेरिका के बीच टकराव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब ईरानी सेना (IRGC) ने अरब इलाके में मौजूद 18 अमेरिकी टेक कंपनियों को सीधे तौर पर धमकी दी है। ईरान के मुताबिक, ये कंपनियां ईरान-अमेरिका टकराव में शामिल हैं। IRGC ने चेतावनी दी है कि इन कंपनियों के कर्मचारी ऑफिस से दूर रहें। हमले कल रात 8 बजे से शुरू हो सकते हैं। ईरान ने जिन अमेरिकी कंपनियों को धमकी दी है, उनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, इंटेल, IBM, टेस्ला और बोइंग जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
ईरान की गंभीर चेतावनी
IRGC ने अमेरिकी कंपनियों को लेकर एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘ईरान में किसी भी आतंकवादी हमले के जवाब में, हम कुछ चुनी हुई कंपनियों और उनकी यूनिट्स को पूरी तरह से खत्म कर देंगे।’ यह चेतावनी 1 अप्रैल को तेहरान समय के अनुसार रात 8 बजे (भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे) से लागू होगी। ईरान ने इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपनी जान बचाने के लिए तुरंत अपने ऑफिस या काम की जगह छोड़ दें।
इन 18 कंपनियों को खतरा है
ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में मदद करने का आरोप
ईरानी सेना ने इन बड़ी IT और AI कंपनियों पर ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में अमेरिका की मदद करने का आरोप लगाया है। ये कंपनियां न सिर्फ सॉफ्टवेयर बनाती हैं, बल्कि हमलों की प्लानिंग करने और उन्हें अंजाम देने में भी शामिल हैं। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के साथ-साथ ईरान के बयान में एंथ्रोपिक और ओपनAI जैसी मशहूर AI कंपनियों का भी जिक्र है। इस बीच, ईरानी सेना का आरोप है कि ये कंपनियां अमेरिकी और इजरायली सेना के साथ मिलकर काम कर रही हैं। ये कंपनियां बिना पायलट वाले ड्रोन उड़ाने और टारगेट को सटीक निशाना लगाने में मदद कर रही हैं। ईरान पहले भी ऐसी ही धमकियां दे चुका है। हालांकि, इस बार ईरानी सेना ने एक खास समय भी बताया है। इससे अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हलचल मच गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 31 , 2026, 10:42 PM