Share Market : शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स एक हजार अंक नीचे खुला; निफ्टी-50 भी 269.95 अंक उतरकर 22,549.65 अंक पर खुला

Mon, Mar 30 , 2026, 12:54 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Stock Market Today: विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों (domestic stock exchanges) में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बिकवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) एक हजार अंक से अधिक की गिरावट में खुला। सेंसेक्स की शुरुआत पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 1,018 अंक नीचे 72,565.22 अंक पर हुई। खबर लिखे जाते समय यह 760.16 अंक की गिरावट में 72,823.06 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (The National Stock Exchange's Nifty-50) सूचकांक भी 269.95 अंक उतरकर 22,549.65 अंक पर खुला। यह फिलहाल 211 अंक टूटकर 22,608.60 अंक पर है।

धातु, तेल एवं गैस और मीडिया को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी है। बैंकिंग, वित्त, स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों पर सबसे अधिक दबाव है। सेंसेक्स की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का सबसे अधिक योगदान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीईएल के शेयर ऊपर चल रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups