नयी दिल्ली: सरकार ने कहा है कि रुपए में गिरावट (depreciation of the rupee) को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि यह अर्थव्यवस्था के संकेतों के हिसाब से सही चल रहा है और देश की अर्थव्यवस्था सभी मानदंडों पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को लोकसभा में बैंकों की सूचना देने संबंधी एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि बैंकों में गोपनीयता महत्वपूर्ण है और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अधिनियम (Regional Rural Banks Act) के भी अपने नियम है। उसमें सारी जानकारियों को देने के बारे में विशेष नियम है।
बैंक के वही आंकड़े शेयर किये जा सकते हैं जहां ज़रूरी और जिनकी जरूरत होती है। डाटा सिक्योरिटी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत बैंक सख्त नियमों का पालन करते हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रुपए में गिरावट संबंधी सवाल पर कहा कि रुपए का गिरना कई बातों पर निर्भर करता है जिसमें विनिर्माण क्षेत्र का विकास तथा अन्य कई क्षेत्रों में जारी विकास प्रक्रिया है।
उनका कहना था कि अर्थव्यवस्था के जो संकेत हैं उनके हिसाब से रुपये में तेजी या गिरावट आती है और हमारे यहां अर्थव्यवस्था में विकास में संकेत तेजी से और सही दिशा ने बढ़ रहे हैं। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि रुपए का स्तर ठीक चल रहा है। उनका कहना था कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था ठीक चल रही है और रुपए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के अनुपात में ठीक है। रुपए को वर्तमान माहौल में कमजोर बताना उचित नहीं है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 30 , 2026, 12:37 PM