पटना। राजधानी के पाटलिपुत्र खेल परिसर इंडोर स्टेडियम (Indoor Stadium) में चल रहे बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता (Chess Tournament) के चौथे चक्र की समाप्ति के बाद ग्रैंडमास्टर पीटर (Grandmaster Peter) सहित 19 खिलाड़ी चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान आज चौथे चक्र में शीर्ष बोर्ड पर खेलते हुए रूसी ग्रैंडमास्टर पीटर ने बिहार के जूनियर चैंपियन दिव्यांशु सिंह (Divyanshu Singh) को 36 चालों में पराजित किया। काले मोहरों से खेल रहे ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने दिव्यांशु के ई 4 के जवाब में फ्रेंच सुरक्षा पद्धति अपनाई और अपने दोनों ऊंटों का बेहतरीन उपयोग करते हुए उनके एक मोहरे को पीट लिया। मोहरा पिटते देख दिव्यांशु ने अंततः हार स्वीकार कर ली।
दो नम्बर बोर्ड पर बिहार के रेयान मोहम्मद को आज उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह ने जबरदस्त टक्कर दी। सफेद मोहरों से खेल रहे रेयान ने 101 चालों की मैराथन बाजी में अंततः शिवाय पर जीत दर्ज की। तीसरे बोर्ड पर दिल्ली के समीर और बंगाल के आलेख्या के बीच खेली गई बाजी ड्रा में समाप्त हुई। चौथे बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्राकर इंद्रजीत ने बिहार के प्रेम कुमार को पर्क सुरक्षा पद्धति से खेलते हुए 55 चालों में पराजित किया। इंद्रजीत ने 55वें चाल में प्रेम के घोड़े को मार बाजी जीत ली। पांच नम्बर बोर्ड पर नेपाल चैंपियन फिडे मास्टर रूपेश जायसवाल ने उत्तर प्रदेश की ऐसानी पाठक के सिसिलियन सुरक्षा पद्धति को भेदते हुए पैंतीस चालों में बाजी जीत ली।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 26 , 2026, 09:18 PM