नैनीताल। उत्तराखण्ड की नैनीताल पुलिस ने शहर से चोरी गयी मोटर बाइक को महज 24 घंटे में गाजियाबाद से बरामद कर शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजुनाथ टीसी (Manjunath TC) के सख्त निर्देशों पर तल्लीताल पुलिस (Tallital Police)ने इस कार्रवाई अंजाम दिया। श्री मंजूनाथ ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला 24 मार्च का है, जब तल्लीताल निवासी अनीष कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि नैनीताल घूमने आए अक्षत बाजपेयी (Akshat Bajpai) नामक युवक उसकी हंटर बुलेट किराये पर लेकर फरार हो गया। आरोपी का फोन बंद भी बंद है।
पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर तेजी दिखाते हुए गाजियाबाद के डासना राजमार्ग पर दबिश दी और आरोपी को बाइक समेत दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए बाइक की असली नंबर प्लेट हटाकर उस पर फर्जी नंबर ( यूपी 32 एनएच 5715) प्लेट लगा दिया था लेकिन पुलिस ने चेसिस और इंजन नंबर मिलाकर पूरे खेल को खोल दिया। गिरफ्तार आरोपी अक्षत बाजपेयी (22) मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है और हाल में नोएडा में रह रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई धाराएं बढ़ा दी हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 26 , 2026, 08:52 PM