मार्कापुरम। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मार्कापुरम जिले (Markapuram District) में रायवरम (Rayavaram) के पास गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना (Road accident) में एक स्लीपर बस (Sleeper Bus) में आग (Fire) लग जाने से कम से कम 10 यात्री जिंदा जल (10 passengers alive) गए।
बस आज सुबह हैदराबाद से कनिगिरी (Hyderabad to Kanigiri) जा रही थी, तभी उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।
पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस दुर्घटना में कई अन्य यात्री भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और आपातकालीन सेवाओं सहित जिला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फिलहाल बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 26 , 2026, 10:00 AM