Upgradation of Rural Roads in Patna: बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना (Chief Minister's Rural Road Upgradation Scheme) के अंतर्गत व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में पुरानी एवं जर्जर हो चुकी ग्रामीण सड़कों का चयन उनकी स्थिति एवं यातायात के आधार पर कर, उनका उन्नयन/सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।
साथ ही, उन्हें नया स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। अब तक पूरे राज्य में 775 ग्रामीण सड़कों के उन्नयन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिनकी कुल लंबाई 2,835 किलोमीटर है। इससे ग्रामीण आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिल रही है।
यह योजना विशेष रूप से उन ग्रामीण सड़कों के लिए लागू की गई है, जिनकी पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि (five-year maintenance period) पूर्ण हो चुकी थी और जिनकी संरचनात्मक स्थिति में सुधार की आवश्यकता थी। उन्नयन कार्य के अंतर्गत सड़क को सुदृढ़ बनाने, सतह को मजबूत करने तथा बेहतर संरचनात्मक मानकों को सुनिश्चित किया जा रहा है। विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली इन सड़कों के उन्नयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 18 , 2026, 12:53 PM