ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की बार-बार आलोचना करने के बाद जेलेंस्की ने किया ट्रम्प, स्टारमर से मुलाकात का आग्रह 

Wed, Mar 18 , 2026, 12:44 PM

Source : Uni India

लंदन: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (U.S. President Donald Trump) और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर (British Prime Minister Sir Keir Starmer) से मुलाकात करने और आम सहमति बनाने का आग्रह किया है। ज़ेलेंस्की ने यह आह्वान अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की बार-बार आलोचना करने के बाद की है। स्टारमर के साथ बातचीत करने के बाद बीबीसी को मंगलवार को दिए एक विशेष साक्षात्कार में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हालांकि वह राष्ट्रपति ट्रम्प को यह नहीं बताएंगे कि उन्हें क्या करना चाहिए लेकिन दोनों नेताओं को संबंधों को फिर से मजबूत करने के लिए मुलाकात करनी चाहिए।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से भड़की जंग, ट्रम्प द्वारा नाटो सहयोगियों की आलोचना और श्री स्टारमर की कथित सैन्य कार्रवाई की कमी के बाद एक राजनयिक विवाद में तब्दील हो गई है। मंगलवार को अपने नवीनतम हमले में, ट्रम्प ने स्टारमर के लिए कहा कि 'वह विंस्टन चर्चिल नहीं हैं' और उन्होंने कहा कि हालांकि वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को एक नेक इंसान मानते हैं लेकिन वह उनसे बहुत निराश हैं।

 स्टारमर ने दृढ़ता से जवाब देते हुए इस बात पर बल दिया कि ब्रिटेन किसी व्यापक युद्ध में नहीं उलझेगा और उन्होंने अमेरिका-ब्रिटेन के स्थायी संबंधों को दोहराया। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि उन्हें पश्चिम एशिया संघर्ष के यूक्रेन युद्ध पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सोचकर बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि शांति वार्ता लगातार स्थगित हो रही है और इसका एक ही कारण 'ईरान युद्ध' है।

स्टारमर ने मंगलवार को डाउनिंग स्ट्रीट में ज़ेलेंस्की का स्वागत किया जो कि यूक्रेनी नेता के यूरोपीय राजधानियों के दौरे का नवीनतम पड़ाव था।
ज़ेलेंस्की ने पिछले सप्ताह पेरिस का दौरा किया था और बुधवार को वह स्पेन की यात्रा करेंगे। ये दौरे ऐसे समय में हो रहे हैं जब पश्चिम एशिया का संघर्ष रूस के पूर्ण आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन के चार साल के संघर्ष पर भारी पड़ रहा है।

 ज़ेलेंस्की ने लंदन यात्रा के दौरान ब्रिटिश संसद में सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "रूस और ईरान की सरकारें नफरत में एक-दूसरे के भाई हैं और इसीलिए वे हथियारों की होड़ में भी हैं। हम चाहते हैं कि नफरत पर आधारित सरकारें कभी भी किसी भी चीज में जीत प्राप्त न कर सकें। हम नहीं चाहते कि ऐसी कोई सरकार यूरोप या हमारे सहयोगियों के लिए खतरा बने।" वेस्टमिंस्टर के खचाखच भरे समिति कक्ष में उपस्थित दर्शकों में प्रधानमंत्री स्टारमर, नाटो के महासचिव मार्क रुट्टे, रक्षा सचिव जॉन हीली और विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups