रायपुर जेल से फरार एनडीपीएस दोषी आगरा में गिरफ्तार, संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को सफलता

Wed, Mar 18 , 2026, 12:27 PM

Source : Uni India

रायपुर: छत्तीसगढ़ की रायपुर सेंट्रल जेल (Raipur Central Jail)से फरार मादक औषधि और मनोरोगी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) मामले के दोषी बंदी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) और उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा गया। पुलिस से बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषसिद्ध था और उसे न्यायालय द्वारा 15 वर्ष के कठोर कारावास के साथ आर्थिक दंड की सजा सुनाई गई थी। 

जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास का भी प्रावधान था। बताया जा रहा है कि आरोपी को जेल से बाहरी कार्य के लिए भेजा गया था, इसी दौरान वह जून 2025 में फरार हो गया। इसके बाद से ही वह लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। फरारी के चलते उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

आरोपी की तलाश में रायपुर की एसीसीयू और गंज थाना पुलिस लगातार जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के आगरा में थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और कोतवाली थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाने की तैयारी कर रही है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups