यूजीसी के समर्थन में बैतूल में आदिवासी संगठनों की रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, Mar 18 , 2026, 12:23 PM

Source : Uni India

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एसटी, एससी और ओबीसी (ST, SC, and OBC) संयुक्त मोर्चा सहित विभिन्न आदिवासी संगठनों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के "उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु विनियम, 2026" के समर्थन में रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 13 जनवरी 2026 को जारी यूजीसी अधिसूचना का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे संविधान की मूल भावना के अनुरूप एक ऐतिहासिक कदम बताया गया। 

संगठनों ने कहा कि यह विनियम उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ज्ञापन की प्रतियां यूजीसी, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और अन्य संबंधित संस्थाओं को भी प्रेषित की गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रस्तावित विनियम संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4), 15(5), 16(4), 21, 38 और 46 में निहित समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत करता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups