Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 

Tue, Mar 10 , 2026, 12:35 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Passenger Misconduct in Kashi: धार्मिक नगरी काशी (religious city of Kashi) में देश-विदेश से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Lal Bahadur Shastri International Airport) पर उतरते हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही यात्रियों को सवारी के लिए घेरने और जबरन दबाव बनाने वाले चार टैक्सी/ऑटो चालकों के खिलाफ फूलपुर पुलिस (Phulpur police) ने सोमवार शाम को कार्रवाई की है। पुलिस ने इन चारों चालकों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके दो वाहनों को जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर में टैक्सी एवं ऑटो चालकों की ओर से यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। अराइवल क्षेत्र में आने वाले यात्रियों को चारों ओर से घेरकर जबरन सवारी लेने के लिए दबाव बनाया जाता था, जिससे यात्रियों को असुविधा एवं असहज स्थिति का सामना करना पड़ता था। कई यात्रियों ने शिकायत की कि सवारी लेने से मना करने पर चालक अभद्र व्यवहार करते थे तथा अनुचित भाषा का प्रयोग कर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करते थे।

कुछ चालक निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में खड़े होने के बजाय अराइवल लेन पर ही वाहन रोक देते थे और वहीं खड़े होकर यात्रियों को रोककर सवारी के लिए पकड़ने का प्रयास करते थे। इससे एयरपोर्ट परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्र हो जाती थी, यातायात व्यवस्था प्रभावित होती थी तथा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) आकाश पटेल ने एयरपोर्ट पर टैक्सी/ऑटो चालकों के साथ बैठक की थी तथा उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही रहें, अराइवल लेन पर न आएं, यात्रियों को न घेरें तथा किसी भी यात्री के साथ दुर्व्यवहार न करें।

इन निर्देशों के बावजूद कुछ चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर यात्रियों की सुविधा एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एयरपोर्ट परिसर में चार पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई गई थी। इन कर्मियों को ऐसे चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमित रूप से वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सोमवार को नियमों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों को घेरकर परेशान करने वाले चार चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो वाहनों को जब्त किया तथा चारों चालकों को गिरफ्तार कर लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups