Aaj ka Rashifal(10-03-2026): इस राशि के लोगों को विवाद और झूठे आरोप परेशान कर सकते हैं, अपने-आप को मजबूत बनाए रखें; जानिए आज का राशिफल!

Tue, Mar 10 , 2026, 07:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology. आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल-

मेष 
दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय लापरवाही नुकसान दे सकती है. लंबी यात्रा का योग बन सकता है. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, हालांकि मित्रों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है.

वृषभ 
दिन भागदौड़ और मानसिक तनाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. व्यापार में कोई अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है. परिवार में किसी करीबी से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती है.

मिथुन 
दिन संतुलित रहेगा. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए कार्य की शुरुआत और घर में मांगलिक कार्य का योग है.

कर्क 
दिन शुभ रहेगा. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और साझेदारी से लाभ मिलेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे और परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह 
दिन सावधानी मांगता है. बेवजह के विवाद और झूठे आरोप परेशान कर सकते हैं. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. व्यापार में बदलाव से बचें और परिवार में मतभेद शांतिपूर्वक सुलझाएं.

कन्या 
करीबी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है. पारिवारिक विवाद और स्वास्थ्य गिरावट की आशंका है. व्यापार में साझेदार से धोखा मिल सकता है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

तुला 
दिन खुशियों भरा रहेगा. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा और धार्मिक यात्रा का योग है. व्यापार में लाभ और नए काम की शुरुआत संभव है.

वृश्चिक 
दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. संपत्ति या वाहन खरीदने का योग है.

धनु 
स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. पारिवारिक समस्याएं मानसिक दबाव बढ़ा सकती हैं. व्यापार में सहयोगियों की वजह से नुकसान हो सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं.

मकर 
दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और अप्रिय समाचार मिल सकता है. व्यापार में हानि की संभावना है. यात्रा से पहले वाहन की जांच जरूरी है. विवाद से दूरी रखें.

कुंभ 
दिन बेहद अच्छा रहेगा. कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के योग हैं. धार्मिक यात्रा संभव है.

मीन 
दिन शुभ रहेगा. नया कार्य शुरू करने का योग है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी. माता-पिता के साथ मिलकर बड़े निर्णय ले सकते हैं. वाहन या मकान खरीदने के संकेत हैं.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Voter List Frozen: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदाता सूची फ्रीज ; न्यायाधिकरण की पहुंच अभी भी अनिश्चित
Major Update on LPG Cylinders: LPG गैस सिलेंडर पर सरकार का कड़ा फ़ैसला! अब खुले बाज़ार में नहीं मिलेंगे सिलेंडर, सिलेंडर की सीधी बिक्री पर रोक
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो, मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम! जब नागरिक बुनियादी ढांचे पर... 
 IMD का राज्य-वार मौसम अलर्ट! अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित इन 6 अन्य राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना 
Today's Breaking News: भजनलाल ने भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups