लखीसराय। बिहार में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड में शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय (Deen Dayal Upadhyaya) ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला (Employment-cum-Guidance Fair) का आयोजन किया गया। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के माध्यम से युवक युवतियों को उनके योग्यता के अनुरूप रोजगार एवं मार्गदर्शन मिला। जीविका द्वारा आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र (Mithilesh Mishra) एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने किया।
जिला पदाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Chief Minister's Women Employment Scheme) से मिली राशि का उपयोग अपने हुनर के अनुरूप करने को कहा। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में सिक्युरिटी गार्ड , सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लाजिस्टिक स्टॉफ , डाटा ऑपरेटर, फार्मा आदि पदों के लिए चयन और मार्गदर्शन किया गया। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के लिए आंठवी पास से लेकर बी.ए तक के योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन हुआ। अमित कुमार(Amit Kumar), प्रबंधक, रोजगार, जीविका ने जानकारी दी कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 541 अभ्यर्थियों ने निबंधन कराया जिसमें 359 अभ्यर्थियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अगले चरण के लिए चयनित किया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 27 , 2026, 08:43 PM