देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन बन चुका है सबसे बड़ा अपराध : राहुल गांधी

Thu, Feb 26 , 2026, 02:36 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को केंद्र सरकार (central government) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। 

उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि पेपर लीक से परेशान युवाओं के विरोध का जवाब लाठियों से दिया गया। महिला पहलवानों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करने वाली खिलाड़ियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया और उनके आंदोलन को कुचल दिया गया। इसी तरह, एक दुष्कर्म पीड़िता के समर्थन में इंडिया गेट पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को भी हटाया गया। युवा कांग्रेस द्वारा अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील के विरोध का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को "देश विरोधी" बताकर गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने कहा कि जहरीली हवा के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को और किसानों के आंदोलन को भी दमन का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब आदिवासी समुदाय अपने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की मांग करता है, तो उस पर भी संदेह की दृष्टि डाली जाती है। उन्होंने सवाल किया, यह कैसा लोकतंत्र है, जहां प्रधानमंत्री सवालों से डरते हैं और असहमति को कुचलना शासन का स्वभाव बनता जा रहा है? गांधी ने कहा, शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की आत्मा है। सवाल पूछना उसकी ताकत है। लोकतंत्र तब मजबूत होता है जब सरकार आलोचना सुनती है, जवाब देती है और जवाबदेह रहती है। मोदी जी, ये नॉर्थ कोरिया (उत्तर कोरिया) नहीं, भारत है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
NCERT Judiciary Chapter: ज्यूडिशियरी चैप्टर पर केंद्र के माफी मांगने पर SC ने कार्रवाई की मांग की! ऑनलाइन मौजूद किताब का PDF हटाने को कहा
Accident News: खुशी-खुशी खरीदा कार, भगवान के दर्शन करने गए थे, किस्मत के क्रूर खेल ने परिवार खत्म कर दिया; 6 लोगों की मौके पर ही मौत
PM मोदी ने इतिहास रचा, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने वाले दुनिया के पहले लीडर बने, जानें दूसरे, तीसरे नंबर पर कौन हैं?
 Ignoring Traffic Rules: छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: सगाई समारोह से लौट रही पिकअप खाई में गिरी,दो की मौत; गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी 35 घायल
बेंगलुरु के चिकपेट बाजार में लगी भीषण आग, 21 दुकानें जलकर खाक! करोड़ों की संपत्ति का नुकसान 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups