नयी दिल्ली। इज़रायल का एक प्रतिनिधिमंडल भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार समझौता वार्ता के लिए इस समय नयी दिल्ली में है। सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचा यह दल गुरुवार 26 फरवरी तक भारत की यात्रा पर है। इस दल के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल (Minister Piyush Goyal) से मुलाकात की।
श्री गोयल ने भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार वार्ता (India-Israel Free Trade Talks) को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक सहयोग संबंध को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सोसल मीडिया पर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के चित्र के साथ कहा कि प्रस्तावित एफटीए का उद्येश्य दोनों देशों के कारोबारियों और दोनों की जनता के लिए काम-काज के ज़्यादा मौके सृजित करना है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 24 , 2026, 09:34 PM