देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस की अर्द्धनग्नता के विरोध (Protest) में प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा (President Bharti Sharma) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिस प्रकार का प्रदर्शन किया गया, वह देश की गरिमा और राष्ट्र सम्मान के प्रतिकूल है। भाजपा नेता अर्चना पांडे ने कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को आघात पहुंचाते रहे हैं तथा उनकी मानसिकता राष्ट्रविरोधी है (Mentality Anti-National)। जिलाध्यक्ष भारती शर्मा (Bharti Sharma) ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) ने प्रदर्शन किया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 24 , 2026, 10:18 PM