Education Fair to be Held: राज्यस्तरीय प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण मेले का आयोजन 26 फरवरी को!

Tue, Feb 24 , 2026, 06:29 PM

Source : Uni India

पटना। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा तैयार किये गये प्रोजेक्टों को प्रदर्शित करने के लिये 26 फरवरी को राज्य शिक्षा शोध (State Education Research) एवं प्रशिक्षण परिषद (Training Council) में राज्यस्तरीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। बिहार में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से विज्ञान और गणित विषय के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के सभी विद्यालयों में विशेष लर्निंग कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Approach), तार्किक चिंतन और व्यवहारिक समझ विकसित करना है।

इस राज्यस्तरीय आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे कक्षा में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा को लागू करने के दौरान प्राप्त अनुभवों, सीखों और उपलब्धियों को प्रदर्शित कर सकें। कार्यक्रम छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों के उत्साहवर्धन का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करेगा। कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय से विज्ञान और गणित के एक- एक प्रोजेक्ट के साथ छात्र- छात्रायें, मार्गदर्शक शिक्षक, अभिभावक, जिला तकनीकी समूह के दो सदस्य, जिला शिक्षक शिक्षा समन्वयक और डायट के एक संकाय सदस्य भाग लेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups