शिमला: हिमाचतल प्रदेश में शिमला की पुलिस ने जिले के चिरगांव इलाके में हुई हत्या के मामले में फरार दो हमलावलों को 48 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ललित राणा उर्फ लक्ष्मण राणा (20) और शाहबीर लुवर (21), दोनों नेपाल के जाजरकोट जिले के रहने वाले हैं, उन्हें सोमवार को कुल्लू जिले के कसोल से गिरफ्तार किया गया।
मामले की जानकारी
तकनीकी निगरानी और डिजिटल सबूतों से मिली जानकारी के आधार पर उन्हें ट्रैक किया गया। यह मामला नेपाल मूल के मजदूर राकेश प्रताप (36) की हत्या से जुड़ा है, जिसका शव 18 फरवरी को पब्बर नदी के किनारे मिला था। उसके सिर पर धारदार हथियार से जानलेवा चोटें आई थीं और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में मृतक को वारदात से एक दिन पहले आरोपियों के साथ देखा गया था।
जांच से सच्चाई का पता चला
जांच में पता चला कि तीनों ने बडियारा गांव में शराब पी और बाद में नदी किनारे गए, जहां एक मामूली झगड़ा बढ़ गया। आरोपियों ने कथित तौर पर प्रताप पर पत्थरों और धारदार हथियार से हमला किया, उसका चेहरा बिगाड़ दिया, उसका फोन तोड़ दिया और भाग गए। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे किराएदारों और प्रवासी मजदूरों का लोकल पुलिस के पास सही पंजीकरण करवाएं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 24 , 2026, 07:53 AM