Pawar health improving: शरद पवार की सेहत में सुधार, बुधवार को मिलेगी छुट्टी: डॉक्टर!

Mon, Feb 23 , 2026, 07:04 PM

Source : Uni India

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Pawar faction) के प्रमुख शरद पवार Sharad Pawar) की सेहत (health) में सुधार है और उनकी हालत अब स्थिर है तथा बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। पवार का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "पवार साहब की हालत बिल्कुल ठीक है। अगले 48 घंटों में वह घर चले जायेंगे। कोई समस्या नहीं है। उनकी प्रगति बहुत अच्छी है...सभी रिपोर्ट पूरी तरह सही और सामान्य आयी हैं। उन्होंने अच्छी तरह से आराम किया है और परसों घर लौटेंगे।"

मुंबई वापस जाने से पहले वह कुछ दिन पुणे में रहेंगे। उन्हें और आराम करने की सलाह दी गयी है। डॉक्टरों ने कहा, "वह ठीक से खा रहे हैं, उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और चिकित्सा परीक्षण पूरे हो चुके हैं। चिंता की कोई वजह नहीं है। पवार को रविवार को उल्टियां हुई थीं, जिसके कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। उन्हें सलाइन फ्लूइड (ड्रिप) चढ़ाया गया, साथ ही उनका रक्त परीक्षण और सीटी स्कैन भी किया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और उन्होंने दोहराया कि अगले 48 घंटों के भीतर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। हाल के हफ्तों में श्री पवार को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले सप्ताह उन्हें सीने में जकड़न की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था और उपचार के लिए बारामती से पुणे लाया गया था। पुणे के एक अस्पताल में पांच दिनों के उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी, लेकिन निर्जलीकरण के कारण उन्हें फिर से भर्ती करना पड़ा।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups