Crime News : देश प्रदेश की ताजा खबरें ! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक घायल; महोबा में युवक का शव मिला

Mon, Feb 23 , 2026, 12:35 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भरतपुर: राजस्थान में करौली जिले के हिण्डौन सिटी के पनबेडा श्मशान घाट मोड़ के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर (tractor-trolley collided) से मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान अलीपुरा (resident of Alipura) निवासी यशवेंद्र जाटव, उनके पुत्र गौरव जाटव और जटनगला निवासी धर्मेंद्र जाटव के रूप में हुई है जबकि मुनीम जाटव घायल हाे गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार चारों लोग पनबेडा गांव के ढाबे से अलीपुरा लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है जहां आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

महिला का आत्महत्या करने का प्रयास राहगीरों ने विफल किया
 राजस्थान में अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला द्वारा ओवर ब्रिज से कूदकर आत्महत्या (commit suicide) करने के प्रयास को लोगोें ने विफल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने रात करीब नौ बजे तिजारा फाटक ओवर ब्रिज से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने उसे समय रहते पकड़ लिया और समझाकर पुलिस के सुपर्द कर दिया। सूत्रों ने बताया कि महिला शारीरिक शिक्षक है जिसे हनी ट्रैप में पांच जुलाई 2025 को कोटपुतली बहरोड़ जिले अंतर्गत बानसूर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसे शिक्षा विभाग द्वारा निलंबित किया गया था। महिला अब जमानत पर है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे बानसूर थानाधिकारी परेशान कर रहे हैं। उसे झूठे हनी ट्रैप मामले में फंसाया गया। उससे उक्त थानाधिकारी ने पंद्रह लाख में सौदा किया था। आरोपी उसकी वीडियो वायरल करके प्रताड़ित कर रहे हैं। वह सभी अधिकारियों से मिल चुकी है,लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है।

महोबा में युवक का शव मिला
 उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र मे सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था मे फांसी से झूलता हुआ बरामद किया गया। पुलिस उप अधीक्षक रविकान्त गौड़ ने बताया कि देवगन पुरा मे मूलचंद्र राजपूत का पुत्र अश्वनी (30) का शव उसके कमरे मे छत के कुंडे से लटका हुआ पाया गया। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि देर रात उसका किसी बात पर परिजनों से विवाद हुआ था. जिसके चलते उसने फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली। पिता मूलचंद्र के मुताबिक अश्वनी शराब का लती था। नशे मे धुत होकर घर लौटने पर वह रोज झगड़ा करता था। मूलचंद्र ने नशे मे अश्वनी द्वारा ख़ुदकुशी कर लिए जाने की बात पुलिस से कही है। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लापता युवक का शव मिलने से कस्बावासियों ने थाने में धरना दिया
 राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को 19 फरवरी से लापता एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गईं। सूत्रों ने बताया कि मनीष (21) के लापता होने का मामला उसके पिता बॉबी गुवारिया ने 20 फरवरी को दर्ज कराते हुए बताया कि 19 फरवरी की शाम सात बजे बाग वाले मंदिर गया था उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम को उसका शव मिला। परिजनों द्वारा पुलिस को यह भी बताया गया कि उसे खुशखेड़ा रोड पर रहने वाले एक युवक के साथ उसे देखा गया था । इसके बावजूद भी पुलिस ने उसे तलाश नहीं किया। 21 फरवरी को टपूकड़ा कस्बे में पानी की टंकी के पास युवक का शव मिला जिसे खुशखेड़ा पुलिस ने टपूकड़ा सीएससी पहुंचा दिया, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान करवाने की कोशिश नहीं की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups