Case of burning a young woman alive: सक्ती में युवती को जिंदा जलाने के मामले में तीन आरोपियों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, Feb 22 , 2026, 10:31 AM

Source : Uni India

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में कुछ दिन पूर्व एक युवती को कथित रूप से जिंदा जलाने के सनसनीखेज मामले (Sensational Case) में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 जनवरी को सक्ती स्थित शिवम होटल में दिशा मरावी (Disha Maravi) को बुलाया गया, जहां उस पर कथित रूप से तारपीन तेल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में युवती को कार से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें जली हालत में युवती को अस्पताल ले जाते हुए देखा गया है। साथ ही 23–24 जनवरी की कथित वायरल चैट में आपसी विवाद के संकेत मिलने की बात भी सामने आई है।

मृतका की मां मीना मरावी ने थाना सक्ती में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए योगेंद्र कुमार साहू पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है, जबकि महेंद्र सिदार एवं आशीष पटेल पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। गंभीर रूप से झुलसी दिशा मरावी को उपचार के लिए बिलासपुर के बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक फरवरी को उसकी मृत्यु हो गई। बिलासपुर से मार्ग डायरी प्राप्त होने के बाद सक्ती पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच करते हुए तीन मुख्य आरोपियों तथा दो अन्य सहयोगियों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups