देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम शराब पीने (Drinking Alcohol in Public) वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए लगभग 5250 का जुर्माना वसूल किया है। देहरादून जनपद की सड़कों, चौराहों पर शराब (Alcohol ) पीने के बाद हुड़दंग मचाने वाले लगभग 21 लोगों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए चालानी कार्यवाही की है।
पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर, नन्दा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा , विधोली और पौंधा आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में या कारों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 21 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की,और उन्हें वाहन में बैठाकर थाने लाया गया, थाने में पुलिस (police) ने भविष्य के लिए सख्त चेतावनी जारी करते हुए सभी 21 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 5,250 रुपये का जुर्माना वसूला है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 22 , 2026, 10:20 AM