अहमदाबाद: पश्चिम रेलवे साबरमती - हरिद्वार के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाएगी। मंडल रेल प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम रेलवे ने होली त्योहार के दौरान, यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-हरिद्वार के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, साथ ही असारवा से आगरा केंट के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल (10 फेरे): ट्रेन संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल 23 फरवरी और 02,09,16,23 मार्च को साबरमती से 1845 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 2030 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल 24 फरवरी और 03,10,17,24 मार्च को हरिद्वार से 2145 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 2230 बजे साबरमती पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना,रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर-जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन संख्या 01920/01919 असारवा-आगरा केंट-असारवा स्पेशल (60 फेरे): ट्रेन संख्या 01920 असारवा-आगरा केंट स्पेशल 19 फरवरी से 30 मार्च तक (मंगलवार और बुधवार को छोडकर) असारवा से प्रतिदिन 1450 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 0745 बजे आगरा केंट पहुंचेगी।
इस तरह ट्रेन संख्या 01919 आगरा केंट-असारवा स्पेशल 18 फरवरी से 29 मार्च तक (सोमवार और मंगलवार को छोडकर) आगरा कैंट से प्रतिदिन 1810 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 1110 बजे असारवा पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, मांडल गढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास और फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर रुकेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 21 , 2026, 09:12 AM