मैनपुरी। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती द्वारा प्रेम विवाह (Love Marriage) करने का मामला सामने आया है। एक ही गांव के रहने वाले दोनों ने आर्य समाज मंदिर (Arya Samaj temple) में विधि-विधान से विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में युवती ने बताया कि वह 12 फरवरी की रात करीब एक बजे स्वेच्छा से अपना घर छोड़कर गई थी। उसने स्पष्ट किया कि वह और उसका पति दोनों बालिग हैं तथा अपनी इच्छा से विवाह किया है। युवती के अनुसार शादी की जानकारी मिलने के बाद से उसके परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं, जिससे उसे किसी अनहोनी की आशंका है।
युवती ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उन पर किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए और उन्हें शांतिपूर्वक वैवाहिक जीवन जीने दिया जाए। उसने यह भी कहा कि वह घर से कोई नकदी, जेवरात या कीमती सामान लेकर नहीं आई है, इसलिए उस पर किसी प्रकार का झूठा आरोप न लगाया जाए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने थानाध्यक्ष किशनी को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 18 , 2026, 08:07 PM