Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: रिन्यूएबल एनर्जी (renewable energy company) सेक्टर की बड़ी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस (Clean Max Enviro Energy Solutions) ने अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 प्रति शेयर तय कर दिया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए कुल 3,100 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 1,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू (करीब 1.14 करोड़ नए शेयर) और 1,900 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के तहत प्रमोटर शेयरधारक कुलदीप जैन, बीजीटीएफ वन होल्डिंग्स (DIFC) और केम्पिंक एलएलपी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे, जबकि ऑगमेंट इंडिया आई होल्डिंग्स और डीएसडीजी होल्डिंग एपीएस निवेशक श्रेणी के सेलिंग शेयरहोल्डर हैं। ग्रे मार्केट (gray market) में कंपनी के शेयर ₹2 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।
25 फरवरी तक लगा सकेंगे पैसे
आरएचपी के मुताबिक यह आईपीओ (IPO) 23 फरवरी 2026, सोमवार से खुलेगा और 25 फरवरी, बुधवार को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 20 फरवरी को खुलेगी। शेयर अलॉटमेंट 26 फरवरी तक फाइनल होने की उम्मीद है और कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और बीएसई लिमिटेड (BSE) पर लिस्ट हो सकते हैं। निवेशक कम से कम 14 शेयरों का एक लॉट खरीद सकते हैं। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,742 निवेश करने होंगे। इश्यू का 50% हिस्सा QIBs, 15% NIIs और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।
कंपनी के मुताबिक, वह फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से 1,125 करोड़ का इस्तेमाल अपने कर्ज को चुकाने या प्रीपेमेंट करने में करेगी, जबकि बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए खर्च होगी। CRISIL की रिपोर्ट के अनुसार, क्लीन मैक्स एनवायरो भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी प्रदाता कंपनी है। 31 जुलाई 2025 तक कंपनी के पास 2.54 गीगावॉट की ऑपरेशनल और मैनेज्ड क्षमता है, जबकि 2.53 गीगावॉट की अतिरिक्त क्षमता कॉन्ट्रैक्ट के तहत निर्माणाधीन है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह महीनों में 932.95 करोड़ का रेवेन्यू और 19 करोड़ का मुनाफा (PAT) दर्ज किया। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का रेवेन्यू 7.6% बढ़कर 1,495.7 करोड़ रहा। EBITDA 37% उछलकर 1,015 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वर्ष741.57 करोड़ था। सबसे खास बात यह रही कि कंपनी ने घाटे से मुनाफे में वापसी की—FY24 में 37.64 करोड़ के नुकसान के मुकाबले FY25 में 19.42 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। ऐसे में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए यह आईपीओ खासा अहम माना जा रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 18 , 2026, 12:34 PM